पॉलीहाउस क्या है? 1
पॉलीहाउस, पॉलीथीन, अल्ट्रवैलेट पॉलीथीन, नेट आदि से बना एक अर्धवृत्ताकार, वर्गकार या लंबा ढ़ांचा होता है जिसमें विभिन्न उपकरणों की सहायता से पॉलीहाउस के अंदर के तापमान, आर्द्रता, और प्रकाश को नियंत्रित करके बहुमूल्य बे-मौसम फलों, सब्जियों और फूलों का उत्पादन करते हैं इस तकनीक में पौधों को ड्रिप इरिगेशन की सहायता से आवश्यतानुसार खाद, पानी और दवा दिया जाता है. साथ ही पौधों में फोलियर स्प्रे यानी की पत्तियों में दवा या पानी के छिड़काव के लिए स्प्रिंकलर का प्रयोग किया जाता है.